बोचहां में हंगामे की सूचना के बीच वोटिंग

बोचहां : 16 पंचायतों में शांतिपूर्ण पैक्स चुनाव संपन्न हुआ. इस दौरान हल्की फुल्की झड़प की खबर आती रही. पुलिस की सक्रियता से शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें करणपुर उतरी पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद पर रमेश कुमार यादव को एकमात्र नामांकन करने के कारण उन्हें निर्विरोध घोषित किया गया. वहीं गरहा, पटियासा ,बल्थी रसूलपुर […]

बोचहां : 16 पंचायतों में शांतिपूर्ण पैक्स चुनाव संपन्न हुआ. इस दौरान हल्की फुल्की झड़प की खबर आती रही. पुलिस की सक्रियता से शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें करणपुर उतरी पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद पर रमेश कुमार यादव को एकमात्र नामांकन करने के कारण उन्हें निर्विरोध घोषित किया गया. वहीं गरहा, पटियासा ,बल्थी रसूलपुर पैक्स पर पैक्स अध्यक्षों का चुनाव नहीं हुआ.

शरफुद्दीनपुर पैक्स चुनाव के दौरान तीन बजे के बाद एक व्यक्ति ने हंगामा करना शुरू कर दिया. थानाध्यक्ष मुन्नी भूषण ने हिरासत में लेकर बोचहां थाने ले आये. शांतिपूर्ण तरीके से बक्से को स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया. रामपुर जयपाल पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी का माहौल शुरू से ही बना रहा. चुनाव के दिन एएसपी अमृतेश कुमार ने स्वयं कमान संभाली. उसके बाद भुताने पंचायत में तीन बजे के बाद करीब 2 सौ से अधिक लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी थी.
वहां तनाव की सूचना मिलने पर एएसपी पूर्वी अमृतेश कुमार पहुंचे. अपनी निगरानी में बक्से को स्ट्रांग रूम तक पहुंवाया. वोटिंग खत्म होने के बाद आदिगोपालपुर में कुछ लोग बोकस वोटिंग करने का प्रयास किया. इस पर पुलिस ने सभी बोगस वोटिंग करने के प्रयास करने वाले लोगों को खदेड़ कर भगाया. मतगणना सुबह 7 बजे से 14 टेबल ऊपर शुरू की जाएगी.
अनुपस्थित कर्मियों पर होगी कार्रवाई
निर्वाचन पदाधिकारी श्रीकांत ठाकुर ने बताया कि पीठासीन पदाधिकारियों की अनुपस्थिति रहने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. अनुपस्थित पीठासीन अधिकारी आनंद कुमार ,मेराज अहमद ,संजय कुमार तिवारी ,गौरव ,जीत नारायण सिंह ,अनिल कुमार, डॉक्टर बी एन पांडे ,प्रभात कुमार सिंह, पी टी इम्तियाजजुल उल हक , गजेंद्र प्रसाद सिंह, विनय कुमार, अशोक कुमार पासवान, रत्नेश कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को लिखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >