मोतीपुर/मुजफ्फरपुर : मोतीपुर में हुए पैक्स चुनाव की मतगणना रविवार की अहले सुबह तक चली. देर शाम तक घोषित 11 पैक्सों के परि णाम के बाद शेष 9 पैक्सों के चुनावी नतीजे भी घोषित कर दिए गए. घोषित परिणामों के अनुसार बरियारपुर पश्चिमी से देवेंद्र कुंवर ने किशोरी प्रसाद सरोज को हराया. विजयी घोषित किये जाने पर उनके समर्थकों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया. देवेंद्र कुंवर ने कहा कि पैक्स के सदस्यों ने उन पर भरोसा जताया है. इस भरोसे पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे. वह किसानों के हित में काम करते रहेंगे. ठिकहा पैक्स अध्यक्ष पद से मो अताउल्लाह ने दीनानाथ साह को हराया.
मोतीपुर बरियारपुर पश्चिमी पैक्स से देवेंद्र कुंवर विजयी
मोतीपुर/मुजफ्फरपुर : मोतीपुर में हुए पैक्स चुनाव की मतगणना रविवार की अहले सुबह तक चली. देर शाम तक घोषित 11 पैक्सों के परि णाम के बाद शेष 9 पैक्सों के चुनावी नतीजे भी घोषित कर दिए गए. घोषित परिणामों के अनुसार बरियारपुर पश्चिमी से देवेंद्र कुंवर ने किशोरी प्रसाद सरोज को हराया. विजयी घोषित किये […]

हरपुर से नगीना सिंह ने राजेश सिंह को, बरियारपुर पूर्वी से उमेश कुमार चौधरी ने मणिभूषण शर्मा को, बरियारपुर उतरी से चंद्रभूषण कुमार ने उमाशंकर राय को, बरियारपुर दक्षणी से प्रकाश राय ने एस नारायण को, इब्राहिमपुर से निरंजन सिंह ने सुनील कुमार सिंह को, महमदपुर बलमी से राजेश कुमार ने मनोज कुमार को, बरजी से उमेश कुमार यादव ने विजय कुमार को हराया. निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सभी विजेताओं को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा.
मतदान के दौरान मारपीट
साहेबगंज. अहियापुर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मध्य विद्यालय अहियापुर स्थित बूथ पर मतदान के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने व उसका विरोध करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. इस दौरान सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ राजेश कुमार ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया, हालांकि मतदान की समाप्ति के बाद थाना से दोनों युवकों को छोड़ दिया गया.