दिनदहाड़े बीच सड़क पर आराम से लूट रहे अपराधी

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के पुलिस लाइन के पास सोमवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने डीएसपी पश्चिमी के चालक लालबाबू साह व उनकी पत्नी से ढाई लाख रुपये से भरा पर्स झपट लिया. अचानक पर्स झपटने से चालक की पत्नी बाइक पर से सड़क पर गिर गयी और जख्मी हो गयी. शोर होने पर […]

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के पुलिस लाइन के पास सोमवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने डीएसपी पश्चिमी के चालक लालबाबू साह व उनकी पत्नी से ढाई लाख रुपये से भरा पर्स झपट लिया. अचानक पर्स झपटने से चालक की पत्नी बाइक पर से सड़क पर गिर गयी और जख्मी हो गयी. शोर होने पर जबतक लोग पहुंचे, इससे पहले ही बाइक सवार अपराधी फरार हो गये. पीड़ित चालक दादर निवासी लालबाबू साह ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की.

लालबाबू ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी के लिए सोमवार को पत्नी एसबीआइ एमआइटी शाखा से दो लाख रुपये की चेक से निकासी करने गयी थी. ज्यादा रकम होने के कारण कैश काउंटर पर पैन कार्ड देने के लिए कहा गया. इसके बाद घर लौट कर पैन कार्ड लाये. फिर कैश काउंटर पर दिये. दो लाख रुपये कैश लेकर पत्नी पर्स में रख ली. पर्स में पहले से 50 हजार रुपये व जीविका का 6-7 पासबुक था. पुलिस लाइन के पास एक डॉक्टर के क्लीनिक से पहले ही काला पल्सर सवार अपराधी ने पर्स झपट लिया.
कैश देने से पहले तीन-चार बार बाहर निकला . लालबाबू ने आरोप लगाया कि कैश काउंटर पर पैन कार्ड देने के बाद कर्मी तीन-चार बार अंदर बाहर किया. फिर बात करने के बाद दो लाख रुपये दिये. थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अपराधी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है. जल्द अपराधी को चिह्नित कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >