मुजफ्फरपुर जंक्शन को आईएसओ सर्टिफिकेट

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन को सफाई एवं बेहतर यात्री सुविधा प्रदान करने पर आईएसओ 14001:2015 प्रमाण पत्र मिला है. यह प्रमाण पत्र बेहतर सफाई, यात्रियों की बेहतर सुविधाएं देने और जागरूकता कार्यक्रमों को बेहतरी से चलाने को लेकर दिया गया है. आईएसओ सर्टिफिकेट जारी करने वाली संस्था के द्वारा सर्वे के बाद स्थानीय जंक्शन की […]

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन को सफाई एवं बेहतर यात्री सुविधा प्रदान करने पर आईएसओ 14001:2015 प्रमाण पत्र मिला है. यह प्रमाण पत्र बेहतर सफाई, यात्रियों की बेहतर सुविधाएं देने और जागरूकता कार्यक्रमों को बेहतरी से चलाने को लेकर दिया गया है.

आईएसओ सर्टिफिकेट जारी करने वाली संस्था के द्वारा सर्वे के बाद स्थानीय जंक्शन की सफाई व्यवस्था को देख 24 अक्तूबर की तिथि में आईएसओ 14001:2015 प्रमाण पत्र जारी किया गया है. जिसकी वैद्यता 23 अक्तूबर 2020 तक रहेगी. बता दें कि आईएसओ सर्टिफिकेट इंटरनेशनल स्टेंडर्ड ऑर्गनाइजेशन की तरफ से बेहतर सुविधा व सफाई को लेकर दी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >