रेलवे ट्रैक पर गिरे चूजे, रोकनी पड़ी ट्रेन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के ट्रैक पर गुरुवार की अहले सुबह पार्सल में आये मुर्गी के चूजे से भरा कॉर्टन गिर गया. इसके बाद कॉर्टन से निकल कर चूजे ट्रैक पर इधर-उधर भागने लगे. इसी बीच उसी ट्रैक पर सीवान-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन के आने की घोषणा हुई. इससे चूजे से भरे […]

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के ट्रैक पर गुरुवार की अहले सुबह पार्सल में आये मुर्गी के चूजे से भरा कॉर्टन गिर गया. इसके बाद कॉर्टन से निकल कर चूजे ट्रैक पर इधर-उधर भागने लगे. इसी बीच उसी ट्रैक पर सीवान-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन के आने की घोषणा हुई.

इससे चूजे से भरे कॉर्टन लेकर जा रहे पार्सल कर्मियों में अफरा-तफरी मच गयी. इधर-उधर भाग रहे चूजे को पकड़ने के लिए कई यात्री भी ट्रैक पर उतर गये. वहीं कई यात्री उसका फोटो व वीडियो बनाने लगे. इस कारण सीवान-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन को रोकना पड़ा. फिर ट्रक पर दौड़ रहे सभी चूजों को फिर से कॉर्टन में रखा गया. प्लेटफॉर्म से ट्रैक पर गिरने से कई चूजों की मौत भी हो गयी.

दरअसल, अमरनाथ एक्सप्रेस से पार्सल में चूजा का कॉर्टन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर उतारा गया था. ट्रेन जब खुल गयी, तो पार्सल कर्मी ट्रॉली से कॉर्टन ले जा रहे थे. इसी दौरान चूजे से भरा कॉर्टन ट्रैक पर गिर गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >