छठ पर बाजार हुआ गुलजार, देर रात तक हुई खरीदारी

मुजफ्फरपुर : गुरुवार की रात्रि दस बजे थे, लेकिन शहर की रौनक बता रही थी कि अभी-अभी शाम हुई हो. एक तरफ गाड़ियों की लंबी कतार तो दूसरी ओर पैदल चलने वाले लोगों का हुजूम. हर ओर खरीदारी की चहल-पहल. खरना और छठ के लिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे थे. कपड़ों के शोरूम में […]

मुजफ्फरपुर : गुरुवार की रात्रि दस बजे थे, लेकिन शहर की रौनक बता रही थी कि अभी-अभी शाम हुई हो. एक तरफ गाड़ियों की लंबी कतार तो दूसरी ओर पैदल चलने वाले लोगों का हुजूम. हर ओर खरीदारी की चहल-पहल. खरना और छठ के लिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे थे. कपड़ों के शोरूम में ग्राहकों का तांता था तो फलों की दुकान पर भी लोगों की भीड़ जमी थी. कहीं सूप-दउरा का मोल भाव तो कहीं नारियल व गागर नीबू की खरीदारी करते लोग.

शहर के सरैयागंज, टावर, मोतीझील व जवाहर लाल रोड की दुकानों में ग्राहकोंं को तांता लगा था. किसी को जल्दी नहीं थी. सभी अपने मनपसंद जिंसों की खरीदारी में जुटे थे. रेडिमेड कपड़ों के शोरूम में महिलाएं व पुरुष मनपसंद कपड़ों की खरीदारी के लिए पहुंचे थे. अधिकतर ग्राहक यह सोचकर रात में आए थे कि भीड़ कम होगी, लेकिन उन्हें भी इंतजार करना पड़ा. ठेकुआ बनाने वाले सांचा की दुकान पर भी काफी दिनों बाद भीड़ देखने को मिली.
पंकज मार्केट से सटे हुए दुकान से लोग विभिन्न डिजायनों के सांचे पसंद कर रहे थे. दुकान के बगल में सेब के ठेले पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी थी. कई परिवार यह सोच कर निकला था कि रात में फल सस्ते होंगे तो खरना सहित छठ के लिए भी खरीदारी कर लेंगे. देर रात तक शहर के बाजार में चहल-पहल कायम रही. रात्रि नौ बजे नो इंट्री समाप्त होने के कारण चार पहिया वाहन से खरीदारी करने वाले लोगों की भीड़ ज्यादा रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >