पुलिस जीप ने स्कूल संचालक की कार में मारी ठोकर, हंगामा

मुजफ्फरपुर : पक्कीसराय चौक पर शुक्रवार की रात आठ बजे काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस जीप ने स्कूल संचालक की कार में ठोकर मार दी. स्थानीय लोगों ने पुलिस जीप के चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया. लोगों का आक्रोश देख जीप का चालक मौके से भाग गया. घटना से आक्रोशित कार मालीक व […]

मुजफ्फरपुर : पक्कीसराय चौक पर शुक्रवार की रात आठ बजे काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस जीप ने स्कूल संचालक की कार में ठोकर मार दी. स्थानीय लोगों ने पुलिस जीप के चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया. लोगों का आक्रोश देख जीप का चालक मौके से भाग गया.

घटना से आक्रोशित कार मालीक व स्थानीय लोग पुलिस जीप को घेर कर हंगामा किया. सूचना पर पहुंचे मिठनपुरा थानेदार भागीरथ प्रसाद व नगर थाने के प्रभारी थानेदार रवि गुप्ता ने समाजिक कार्यकर्ता पाले खान व मो चांद के सहयोग से आक्रोशितों को समझा-बुझा कर शांत कराया. इसके बाद पुलिस जीप को वापस काजीमोहम्मदपुर थाने भेजा गया.
काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में कैदी पहुंचाकर वापस थाने लौट रही थी. इसी दौरान पक्कीसराय चौक से आगे निकलते ही तीनकोठिया गली के समीप एक निजी स्कूल के संचालक की कार में ठोकर मार दी. मिठनपुरा थानेदार भागीरथ प्रसाद ने बताया कि कार में हल्की ठोकर लगने के बाद हंगामा हुआ था. मामला शांत करा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >