मुजफ्फरपुर: बाहर अष्टमी की धुन व अंदर डांडिया गर्ल्स का धमाल. डांडिया स्टिक पर पैरों की थिरकन ने पूरे शाम को उत्सवी माहौल में डुबो दिया. मारवाड़ी व्यायाम शाला में मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आयोजित डांडिया उत्सव गरबा री रात में लड़की व महिलाएं थिरकती रहीं. संयोजक संजय जगनानी ने बताया कि युवा […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मुजफ्फरपुर: बाहर अष्टमी की धुन व अंदर डांडिया गर्ल्स का धमाल. डांडिया स्टिक पर पैरों की थिरकन ने पूरे शाम को उत्सवी माहौल में डुबो दिया. मारवाड़ी व्यायाम शाला में मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आयोजित डांडिया उत्सव गरबा री रात में लड़की व महिलाएं थिरकती रहीं.
संयोजक संजय जगनानी ने बताया कि युवा मंच की यह 12वीं प्रस्तुति है. शारदीय नवरात्र के प्रथम रविवार को शाखा की तरफ से यह कार्यक्रम आयोजित होता है. इस वर्ष शारदीय नवरात्र की अष्टमी को इसका आयोजन कंपनी बाग रोड स्थित मारवाड़ी व्यायामशाला में किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई. अतिथियों में महाराजा अग्रसेन के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित की. गणेश वंदना में नंदनी, मौली, नव्या, आकृति की प्रस्तुति पर खूब तालियां बजी. इसके बाद शुरू हुआ डांडिया. मां दुर्गा की आराधना के साथ सभी जोड़ियां डीजे की धुन पर थिरकती रहीं. गानों पर डांडिया स्टिक्स टकराते और झूमती महिलाएं को देख ऐसा लग रहा था कि मानों दुर्गा पूजा का समां आज ही बंध गया है. हर महिलाएं डांडिया की गीतों पर झूम रही थीं.
जैसे ही डीजे फ्लोर पर ढोली तारो ढोल बाजे गाना बजा, डांडिया अपने पूरे जोश में आ गया. इसके बाद मैने पायल है छनकाई पर डांडिया ग्लर्स खूब थिरकीं. इसी बीच कुछ भक्ति गीतों पर डांडिया की रफ्तार धीमी हुई. ओ नाम रहे सबसे बड़ा तेरा नाम पर डांडिया एक लय में खेली जाती रही. डीजे पर गुजराती गाने भी खूब बजे. गरबा आउछू गीत पर पूरा माहौल गुजरातमय हो गया. डांडिया डांस के लिए गुजराती डांडिया नाइट की तरह लुक देने के लिए खासतौर पर डेकोरेट किया गया था.
हॉल रंग-बिरंगे कपड़ों से सजा
कार्यक्रम के बीच में सोशल मीडिया पर पूछे गये प्रश्नों के सही जवाब देने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. इनमें स्वीटी चाचान, प्रीति टेकरीवाल, राधिका मुरारका, सोनल अग्रवाल, राशि अग्रवाल, चांदनी खेमका, सीमा सलामपुरिया शामिल रहीं. सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक वेशभूषा की जोड़ी को पुरस्कृत किया गया. बच्चों में चार राधा कृष्ण की जोड़ी को पुरस्कृत किया गया. मौके पर कार्यक्रम के संयोजक संजय जगनानी, अमित खेमका, राहुल नथानी, वरुण अग्रवाल, संजय अग्रवाल (शाखा अध्यक्ष) प्रशांत खंडेलिया (प्रांतीय अध्यक्ष) आकाश कंदोई ( सचिव) आदित बाजोरिया, मयंक पोद्दार, सूरज जालान, सुमित चमडि़या मौजूद रहे.