एमपी के पूर्व सीएम के विरुद्ध परिवाद पर 22 को सुनवाई करेंगे सीजेएम

मुजफ्फरपुर : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विरुद्ध दर्ज परिवाद पर सीजेएम सूर्यकांत तिवारी अब 22 अक्तूबर को सुनवाई करेंगे. सीजेएम ने मामले को जांच साक्ष्य के लिए अपनी निजी संचिका में रखते हुए सुनवाई के लिए 22 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है. लहलादपुर पताही निवासी अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने […]

मुजफ्फरपुर : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विरुद्ध दर्ज परिवाद पर सीजेएम सूर्यकांत तिवारी अब 22 अक्तूबर को सुनवाई करेंगे. सीजेएम ने मामले को जांच साक्ष्य के लिए अपनी निजी संचिका में रखते हुए सुनवाई के लिए 22 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है. लहलादपुर पताही निवासी अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने सीजेएम की अदालत में तीन सितंबर को परिवाद दायर कराया था.

अधिवक्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपित ने एक सितंबर 2019 से अबतक विभिन्न चैनलों व प्रिंट मीडिया में बयान देकर हिंदू संगठन व हिंदू संगठन की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी व बजरंग दल को पाकिस्तान के आईएसआई का एजेंट बताया है. साथ ही उस संगठन से पैसा वसूली करने जैसे भ्रामक बयान दिया. इससे देश में रहने वाले करोड़ों हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंची है. आरोपित ने इस तरह का बयान देकर देश मे धार्मिक उन्माद फैलाने का काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >