स्लम बस्ती में निगम के भवन का गिरा छज्जा, तीन जख्मी

मुजफ्फरपुर : अघोरिया बाजार स्लम बस्ती में नगर निगम के सालों पुराने जर्जर भवन का छज्जा गिर गया. घटना में तीन लोग जख्मी हो गये है. एक का पैर टूट गया. जबकि, दो को हल्की चोटें लगी है. मंगलवार की सुबह अचानक छज्जा रेलिंग के साथ नीचे गिर गया. ग्राउंड फ्लोर के सामने झोपड़ी में […]

मुजफ्फरपुर : अघोरिया बाजार स्लम बस्ती में नगर निगम के सालों पुराने जर्जर भवन का छज्जा गिर गया. घटना में तीन लोग जख्मी हो गये है. एक का पैर टूट गया. जबकि, दो को हल्की चोटें लगी है. मंगलवार की सुबह अचानक छज्जा रेलिंग के साथ नीचे गिर गया. ग्राउंड फ्लोर के सामने झोपड़ी में रह रही रामानंद राम की बेटी रौशनी कुमारी (6) व पायल कुमारी (16) के अलावा साइकिल मिस्त्री 35 वर्षीय मो नसीर जख्मी हो गये.

पायल का एक पैर टूट गया. आक्रोशित परिजनों स्लम बस्ती के लोगों ने सड़क जाम करने की कोशिश की. वार्ड पार्षद सुरभि शिखा के पति संतोष साहब ने तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. बाद में काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस के साथ निगम के सिटी मैनेजर, उप नगर आयुक्त व नगर आयुक्त पहुंचे. स्थिति का जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >