पोखर से महिला का टुकड़े में मिला शव, सिर गायब

बरुराज के पनसलवा गोपीनाथपुर में हुई थी विवाहिता की हत्या अंजली हत्याकांड में नया मोड़ सोमवार को दहेज के लिए कर दी गयी थी अंजलि की हत्या परिजनों ने की शव की पहचान, पुष्टि के लिए जांच की अनुशंसा मोतीपुर :बरुराज थानाक्षेत्र के पनसलवा गोपिनाथपुर गांव में सोमवार को हुई अंजली देवी के हत्या मामले […]

बरुराज के पनसलवा गोपीनाथपुर में हुई थी विवाहिता की हत्या

अंजली हत्याकांड में नया मोड़
सोमवार को दहेज के लिए कर दी गयी थी अंजलि की हत्या
परिजनों ने की शव की पहचान, पुष्टि के लिए जांच की अनुशंसा
मोतीपुर :बरुराज थानाक्षेत्र के पनसलवा गोपिनाथपुर गांव में सोमवार को हुई अंजली देवी के हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है. मंगलवार की सुबह बरुराज पुलिस ने माधोपुर गांव स्थित एक पोखर और आस पास के चौर से महिला के शव के अलग अलग अंग बरामद किए हैं. हालांकि अबतक पुलिस को अंजली देवी का कटा सिर नहीं मिला है.
हालांकि पुलिस का मानना है कि बरामद शव अंजली देवी का ही हो सकता है. हालांकि शव बरामदगी के समय पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. लोगों ने पुलिस टीम को तकरीबन तीन घंटों तक बंधक भी बनाये रखा. सूचना पर डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद भी मौके पर पहुंचे.
उन्होंने हालात का जायजा लिया. मामले के अनुसंधान में कई महत्वपूर्ण निर्देश थानाध्यक्ष को दिया. पुलिस ने बरामद क्षत- विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी मृतका की सास जानकी देवी को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस ने मौके से एक लकड़ी का टुकड़ा, शराब की बोतल और गुटखा के पुड़िया का रैपड भी बरामद किया है.
पुलिस आशंका जता रही है कि अंजली देवी की हत्या के बाद आरोपी पति ने उसके शव को पोखर के समीप ले गया. वहां अपने सहयोगियों के साथ शराब पी. फिर शव को तेज धारदार हथियार से काटकर टुकड़े टुकड़े किया. जानकारी हो कि सोमवार को अंजलि देवी के पिता कथैया थाना क्षेत्र के धनौती निवासी राजेन्द्र महतो ने बरुराज थाना में अपनी पुत्री अंजली देवी की दहेज के लिए हत्या कर शव छीपाने का आरोप लगाते हुए एक मामला दर्ज कराया था, जिसमें पति मुकेश महतो, सास जानकी देवी, देवर नितेश महतो और ससुर राम विलास महतो को आरोपी बनाया था.
थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह माधोपुर स्थित पोखर और आसपास के इलाकों में कहीं हाथ बिखरा पड़ा था तो कहीं पैर. पोखर में जब स्थानीय गोताखोर को लगाया गया तो पोखर से महिला का कमर से ऊपर का हिस्सा मिला जिसमें चार मिट्टी के बर्तन बंधे थे. शव के इस टुकड़े को पानी में डुबोने के लिए खूंटा गाड़कर उसे रस्सी से बांध दिया गया था. हालांकि पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव के टुकड़े को पुलिस ने पोखर से निकाल लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >