मुजफ्फरपुर : निर्माण एजेंसी से लेवी मांगने में दो नक्सली धराये

मुजफ्फरपुर : सड़क निर्माण एजेंसी से लेवी मांगने में फरार चल रहे दो नक्सली चंदन व इंदल पासवान को गिरफ्तार किया गया है. एसएसबी व एसआइटी ने शुक्रवार की रात छापेमारी करके मोर चौमुख गांव से दोनों को दबोच लिया. दोनों एरिया कमांडर राधेश्याम पासवान के पुत्र हैं. केस के आइओ ने सड़क निर्माण एजेंसी […]

मुजफ्फरपुर : सड़क निर्माण एजेंसी से लेवी मांगने में फरार चल रहे दो नक्सली चंदन व इंदल पासवान को गिरफ्तार किया गया है. एसएसबी व एसआइटी ने शुक्रवार की रात छापेमारी करके मोर चौमुख गांव से दोनों को दबोच लिया. दोनों एरिया कमांडर राधेश्याम पासवान के पुत्र हैं. केस के आइओ ने सड़क निर्माण एजेंसी के बेस कैंप पर हमला करने को लेकर कोर्ट में रिपोर्ट पेश की. इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया. 26 जून 2014 में बोचहां थाना क्षेत्र के बुधौली में सड़क निर्माण एजेंसी पर हमला करने में नक्सली चंदन व इंदल पासवा�� की भूमिका सामने आयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >