शेखपुर माई स्थान में टूटा 11 हजार का तार

मुजफ्फरपुर : अहियापुर के शेखपुर माई स्थान के समीप बुधवार की शाम को 11 केवीए का तार टूटकर सड़क पर गिर गया. इसके बाद वहां भगदड़ की स्थिति हो गयी. स्थानीय लोगों ने बांस से तार को किनारे किया और लोगों को बचकर निकलने को कह रहे थे. मामले की सूचना एसकेएमसीएच जेई को दी […]

मुजफ्फरपुर : अहियापुर के शेखपुर माई स्थान के समीप बुधवार की शाम को 11 केवीए का तार टूटकर सड़क पर गिर गया. इसके बाद वहां भगदड़ की स्थिति हो गयी. स्थानीय लोगों ने बांस से तार को किनारे किया और लोगों को बचकर निकलने को कह रहे थे. मामले की सूचना एसकेएमसीएच जेई को दी गयी.

इसके बाद तार जोड़कर बिजली बहाल की गयी. इस कारण करीब एक घंटे तक जीरोमाइल फीडर से बिजली आपूर्ति ठप रही. वहीं उपभोक्ताओं ने बताया कि मंगलवार की देर रात से बुधवार की दोपहर तक जीरोमाइल फीडर में खूब ट्रिपिंग हुई, हर एक घंटे पर 15 से 20 मिनट के लिए बिजली कट रही थी.

दोपहर बाद ट्रिपिंग से निजात मिली. मामले में जेई ने बताया कि बीती शाम को आये आंधी पानी में कई जगह पेड़ की टहनी झूक गयी थी व बिजली ट्रिप कर रही थी. और रात में अधिक फ्यूज उड़े जिसे बनाने के लिए बिजली बंद की गयी थी. सुबह में सभी झुके टहनी को हटाया गया. वहीं इधर दादर में जेसीबी से एलटी लाइन का तार टूट गया, इससे एक सड़क घूम रहे कुत्ते को करंट लग गया.वहीं बैरिया, दामोदरपुर आदि इलाकों में भी बिजली ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >