कुरियर कंपनी से 26 लाख लूट में तीन अपराधी कांटी से गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : सदातपुर स्थित डीटीडीसी कूरियर कंपनी से 26 लाख रुपये लूटने के मामले में विशेष पुलिस टीम ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. तीनों बदमाश एक बड़े अपराधिक गिरोह से जुड़े हुए हैं. सभी कांटी थाना क्षेत्र के ही रहनेवाले बताये जा रहे हैं. टीम उनकी निशानदेही पर कैश बरामदगी के लिए लगातार […]

मुजफ्फरपुर : सदातपुर स्थित डीटीडीसी कूरियर कंपनी से 26 लाख रुपये लूटने के मामले में विशेष पुलिस टीम ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. तीनों बदमाश एक बड़े अपराधिक गिरोह से जुड़े हुए हैं. सभी कांटी थाना क्षेत्र के ही रहनेवाले बताये जा रहे हैं. टीम उनकी निशानदेही पर कैश बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

बताया जाता है कि लूटकांड में शामिल दो बदमाश कैश लेकर पड़ोस के जिले में छिपा हुआ है. हालांकि कांटी पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है.
सर्विलांस टीम ने की मदद : सूत्रों की माने तो सर्विलांस टीम की मदद से तीनों अपराधियों को पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारी दी.
कहा यह भी जा रहा है कि 10 जून को सदातपुर में कूरियर कंपनी के कार्यालय का उद्घाटन होने के साथ ही अपराधियों ने कार्यालय को टारगेट पर ले रखा था. लूटकांड में शामिल कई बदमाश सदातपुर शनि मंदिर के पास अपनी बैठकी बना रखी है. विशेष पुलिस टीम जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >