मुजफ्फरपुर में सीआरपीएफ जवान के पुत्र का अपहरण

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाने के बैरिया इलाके से सीआरपीएफ जवान के पुत्र सौरभ कुमार का अपहरण हो गया है. जगदंबा नगर बैरिया बस स्टैंड निवासी उसकी मां नीलू सिंह ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है.सौरभ के पिता नागेंद्र प्रसाद सिंह झपहां स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात हैं. जानकारी के अनुसार साैरभ 21 […]

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाने के बैरिया इलाके से सीआरपीएफ जवान के पुत्र सौरभ कुमार का अपहरण हो गया है. जगदंबा नगर बैरिया बस स्टैंड निवासी उसकी मां नीलू सिंह ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है.सौरभ के पिता नागेंद्र प्रसाद सिंह झपहां स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात हैं. जानकारी के अनुसार साैरभ 21 जुलाई की शाम घर से सब्जी खरीदने के लिए बाजार जाने की बात कहकर निकला था. देर रात तक जब घर नहीं लौटा, तो उसके परिजनों को चिंता हुई. इसके बाद उसकी मां नीलू सिंह ने मोबाइल पर कॉल किया.
रिंग होने के बाद भी उसने फोन नहीं उठाया. कुछ देर बाद नीलू के मोबाइल पर मैसेज आया कि उसने शराब पी ली है. नशा कम होने पर घर लौट आयेगा. रात आठ बजे तक उसके घर नहीं लौटने के बाद जब उसकी मां ने फिर उसके मोबाइल पर कॉल किया तो उसका माेबाइल बंद मिला. इसके बाद परिजनों ने उसकी खाेजबीन की. उसका कुछ पता नहीं चला, तो बुधवार की शाम थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >