मुजफ्फरपुर : लखनदेई नदी में छह स्थानों पर टूटे तटबंध से तबाही

फिरोज अख्तर औराई : मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली लखनदेई नदी के टूटे तटबंध रामखेतारी, राखखंड, औराई गोट, नया गांव, छोटी सिमरी, धंसना समेत आधा दर्जन स्थानों पर तबाही मचाने को तैयार है. यह तटबंध वर्ष 2017 में आई प्रलय कारी बाढ़ में छह स्थानों पर टूट गये थे. मरम्मत कराने के […]

फिरोज अख्तर

औराई : मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली लखनदेई नदी के टूटे तटबंध रामखेतारी, राखखंड, औराई गोट, नया गांव, छोटी सिमरी, धंसना समेत आधा दर्जन स्थानों पर तबाही मचाने को तैयार है. यह तटबंध वर्ष 2017 में आई प्रलय कारी बाढ़ में छह स्थानों पर टूट गये थे. मरम्मत कराने के लिए अंचल व जिला प्रशासन ने जहमत नहीं उठायी.
लखनदेई नदी का कनेक्शन सीतामढ़ी जिले के रीगा, बेलसंड, रुन्नीसैदपुर व औराई के क्षेत्र से कटरा प्रखंड के मोहनपुर गांव में बागमती नदी में विलय करती है. आधा दर्जन स्थानों पर टूटे तटबंध ने लोगों के होश उड़ा दिये हैं. घनश्यामपुर पंचायत के मुखिया अनमोल कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी में अत्यधिक पानी है. पानी सीतामढ़ी से गुजरने वाली लखनदेई से औराई में पहुंचेगा. जिससे तबाही मचना तय है.
औराई के मुखिया मो इसराइल राईन ने बताया कि लखनदेई के टूटे तटबंध की मरम्मत को लेकर कई बार सीओ से शिकायत की. लेकिन, समाधान नहीं हुआ. वहीं, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बेचन महतो ने बताया कि विगत 2017 में लखनदेई नदी के कारण क्षेत्र में तबाही मची थी. मरम्मत न कराना प्रशासन की घोर लापरवाही है. एसडीओ पूर्वी कुंदन कुमार ने सोमवार को बताया कि लखनदेई नदी के तटबंध को बागमती नदी के तटबंध की तर्ज पर बांधा जायेगा, जिसका निर्माण बहुत जल्द आरंभ होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >