मुजफ्फरपुर : नेपाल से पानी छोड़े जानें के बाद अब आश्रम घाट व लकड़ीढ़ाही में भी घुसा बूढ़ी गंडक का पानी

मुजफ्फरपुर : नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है. शहर के वार्ड नंबर 15 झील नगर, आश्रम घाट से लेकर लकड़ीढ़ाही तक के बांध के नीचे वाले मुहल्लों में पानी घुस गया है. धीरे-धीरे पानी बांध की ओर बढ़ रहा है. इससे शहर […]

मुजफ्फरपुर : नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है. शहर के वार्ड नंबर 15 झील नगर, आश्रम घाट से लेकर लकड़ीढ़ाही तक के बांध के नीचे वाले मुहल्लों में पानी घुस गया है. धीरे-धीरे पानी बांध की ओर बढ़ रहा है. इससे शहर पर पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.

इधर, पानी बढ़ने के बाद झील नगर सहित अन्य मुहल्ले के लोग अपना घर छोड़ दूसरी जगह शिफ्ट होने लगे हैं. दो दिनों के अंदर बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. पक्का मकान वाले परिवार के लोग अपनी छत पर शिफ्ट कर गये हैं, लेकिन झील नगर में झोपड़ी बना रह रहे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय पार्षद अंजू कुमारी ने बताया कि स्थिति काफी खराब है. अबतक जिला व निगम प्रशासन के कोई भी अधिकारी बाढ़ पीड़ितों की सुधी लेने नहीं पहुंचे हैं. हमारे ऑफिस तक में पानी घुस गया है. झील नगर के जिन परिवारों का घर पानी में डूब गया है, उन्हें ज्यादा परेशानी है.

नेपाल ने तीन दिन में छोड़ा 4.75 लाख क्यूसेक पानी, अलर्ट

मुजफ्फरपुर. नेपाल से पिछले तीन दिनों में वाल्मीकि नगर गंडक बैराज से इस साल अधिकतम 4.75 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है. इससे आस-पास के इलाके में बाढ़ की संभावना बढ गयी है .रविवार देर रात से बूढ़ी गंडक व गंडक के जलस्तर में वृद्धि के बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. जल संसाधन विभाग बांधों और तटबंधों पर निगरानी में जुटा है .पानी के दियारा के निचले इलाकों में फैलने की संभावना है. बागमती भी पूरे तेवर में आ गया है. नदियों में नेपाल का पानी किस तेजी के साथ भर रहा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सिर्फ दो दिन में 3.88 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. इधर, डीएम आलोक रंजन घोष ने आगामी 24 घंटे में भारी बारिश व नेपाल से पानी छोड़े जाने की आशंका कारे देखते हुए सभी अंचलाधिकारी को अलर्ट कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >