खटाल में करंट से वैशाली के मजदूर की मौत

मुजफ्फरपुर : अहियापुर के बैरिया स्थित गाय के खटाल में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान वैशाली के महुआ के फुलवरिया गांव निवासी नंदलाल पासवान के पुत्र संजीव कुमार (30) के रूप में की गयी. मृतक के पत्नी अनीता देवी ने अहियापुर पुलिस को बताया कि छह माह से […]

मुजफ्फरपुर : अहियापुर के बैरिया स्थित गाय के खटाल में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान वैशाली के महुआ के फुलवरिया गांव निवासी नंदलाल पासवान के पुत्र संजीव कुमार (30) के रूप में की गयी.

मृतक के पत्नी अनीता देवी ने अहियापुर पुलिस को बताया कि छह माह से अहियापुर के राहुल नगर रोड नंबर 5 सूजी मिल के पीछे महेश सिंह के घर गाय के खटाल में मजदूरी करते थे. सुबह में पानी लेने चापाकल पर गये. वहीं पर करंट लगने से गिर कर बेहोश हो गये. मालिक संजीव को उठा कर एसकेएमसीएच ले गये, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >