देवरिया कोठी : थाना क्षेत्र के एक गांव की स्नातक की छात्रा ने शादी के 36 घंटे पहले ही विवाह से इनकार कर दिया़ उसे सूचना मिली कि दूल्हा शराब व गुटखा आने का आदी है. हालांकि लड़की को समझाने के लिए लड़के पक्ष के लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे भी. लेकिन उसने आत्महत्या करने की बात कह डाली. जिस पर दूल्हे पक्ष के लोग बैरंग लौट गये. लड़की के पिता का कहना है कि हमारे गुरू गोसाई वैसे लड़के से बेटी की शादी कराने की साजिश रची थी, जो भगवान को मंजूर नहीं था.
दूल्हा के शराब पीने की जानकारी मिलते ही लड़की ने शादी से किया इनकार
देवरिया कोठी : थाना क्षेत्र के एक गांव की स्नातक की छात्रा ने शादी के 36 घंटे पहले ही विवाह से इनकार कर दिया़ उसे सूचना मिली कि दूल्हा शराब व गुटखा आने का आदी है. हालांकि लड़की को समझाने के लिए लड़के पक्ष के लोग उसके दरवाजे पर पहुंचे भी. लेकिन उसने आत्महत्या करने […]

दरअसल, स्नातक की छात्रा की देवरिया के ही एक गांव के लड़के से दो माह पूर्व शादी तय हुई थी. लड़की पक्ष के लोगों ने अपने हैसियत के अनुसार सामान व शादी में होने वाली रकम दी.सात जुलाई को शादी की तिथि तय हुई. चार जुलाई को लड़की पक्ष के लोग फलदान लेकर लड़के के गांव पहुंचे. फलदान चढ़ाने के समय लड़की पक्ष के लोगों को लगा कि होने वाले दूल्हे ने शराब पी रखी है.
उसका दांत भी गुटखा खाकर घिस चुका है. लड़की पक्ष के लोगों ने वीडियो बना कर लड़की को दिखाया. वीडियो देखते ही लड़की बेहोश हो गयी. दो दिनों तक लड़की पक्ष के लोगों के बीच विचार-विमर्श होता रहा. छह जुलाई को लड़की ने साफ तौर पर शादी करने से इंकार कर दिया.