एइएस से पीड़ित दो बच्चों की मौत

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में मंगलवार को चमकी बुखार से पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गयी. वहीं इस बीमारी से पीड़ित चार बच्चों को पीआईसीयू में भर्ती किया गया. मरने वाले में औराई झिटकहिंया के छह वर्षीय मनीष कुमार व सीतामढ़ी हापुर पीपरा के दस वर्षीय पवन कुमार है. दोनों को विशेषज्ञों ने एईएस के […]

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में मंगलवार को चमकी बुखार से पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गयी. वहीं इस बीमारी से पीड़ित चार बच्चों को पीआईसीयू में भर्ती किया गया. मरने वाले में औराई झिटकहिंया के छह वर्षीय मनीष कुमार व सीतामढ़ी हापुर पीपरा के दस वर्षीय पवन कुमार है. दोनों को विशेषज्ञों ने एईएस के मरीज की श्रेणी में रखा था. मनीष को 30 जून को केजरीवाल अस्पताल से एसकेएमसीएच में एईएस मरीज के रूप में रेफर किया गया था.

उसे अस्पताल के रिकॉर्ड में सीरियस बताया गया था. अबतक चमकी बुखार से 191 बच्चों की मौत हो चुकी है. एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शाही ने बताया कि जिन दो बच्चों की मौत हुई है वे अभी एईएस की श्रेणी में नहीं थे. एईएस के प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया गया है. इसलिए उनका रिपोर्ट में नाम आ गया है. पीआईसीयू में दस मरीजों का इलाज चल रहा है. अबतक पीआईसीयू में चमकी बुखार से पीड़ित जो बच्चे भर्ती हुए है, उनमें एईएस की पुष्टि नहीं हुई है.

एसकेएमसीएच में भर्ती बच्चे

सीतामढ़ी बथनाहा के एक वर्षीय प्रिंस कुमार, सीतामढ़ी रून्नीसैदपुर के डेढ़ वर्षीय समीर कुमार, मोतीपुर अंजनाकोट के दो वर्षीय निशल कुमार, मीनापुर सिवाईपट्टी की डेढ़ वर्षीय साजिया प्रवीण को पीआइसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >