सीतामढ़ी में नशाखुरानी के शिकार युवक की एसकेएमसीएच में मौत

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में तीन दिनों से बेहाेशी के हालत में भर्ती युवक की मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान नहीं की जा सकी है. उसे 23 जून को बेहोशी के हालत में सीतामढ़ी के डुमरा पीएचसी से एसकेएमसीएच रेफर किया गया था. युवक के पास से कोई […]

मुजफ्फरपुर : एसकेएमसीएच में तीन दिनों से बेहाेशी के हालत में भर्ती युवक की मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान नहीं की जा सकी है. उसे 23 जून को बेहोशी के हालत में सीतामढ़ी के डुमरा पीएचसी से एसकेएमसीएच रेफर किया गया था.

युवक के पास से कोई कागजात पुलिस को बरामद नहीं मिला है, जिससे युवक की पहचान की जा सके. इधर, मेडिकल पुलिस ने शव की पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित रख दिया है. इसकी सूचना संबंधित थाने को भी दे दिया गया है. स्थानीय चौकीदार का बयान लिया गया है. इसमें बताया गया कि युवक देखने से नशाखुरानी का शिकार प्रतीत हो रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >