ऋण वसूलने गये फाइनेंस कर्मी के चेहरे पर डाला तेजाब

महिलाओं पर लगाया आरोप एसकेएमसीएच में भर्ती सरैया : बखड़ा पंचायत के ब्रह्मपुरा टोला में सोमवार की दोपहर ऋण वसूली के क्रम में महिलाओं ने एक युवक के साथ मारपीट के बाद एसिड डाल दिया. गंभीर स्थिति में परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे. वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल रेफर कर दिया. बखरा के ब्रह्मपुरा टोला […]

महिलाओं पर लगाया आरोप एसकेएमसीएच में भर्ती

सरैया : बखड़ा पंचायत के ब्रह्मपुरा टोला में सोमवार की दोपहर ऋण वसूली के क्रम में महिलाओं ने एक युवक के साथ मारपीट के बाद एसिड डाल दिया. गंभीर स्थिति में परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे. वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल रेफर कर दिया.
बखरा के ब्रह्मपुरा टोला निवासी मो सलाउद्दीन के पुत्र मो इम्तियाज़ (26) एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं. सोमवार की दोपहर एक समूह की महिलाओं के पास बकाया ऋण की वसूली को लेकर पड़ोस में पहुंचे.
वसूली के क्रम में विवाद होने लगा. इस क्रम में दर्जनों महिलाओं लाठी-डंडे से इम्तेयाज पर हमला कर दिया. एक महिला ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया. शोर होने पर पहुंचे परिजनों ने जख्मी को सीएचसी लाया. इस मामले में सरैया पुलिस का कहना है कि थाने पर अबतक किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >