मुजफ्फरपुर : सिकंदरपुर स्थित मन में शनिवार की सुबह एक युवक का शव उपलाता मिला. स्थानीय मछुआरों ने शव को बाहर निकाला. उसकी पहचान सिकंदरपुर कुंडल निवासी अनिल सहनी (35) के रूप में की गयी. वह ठेला चलाने का काम करता था. घटना की सूचना पर नगर थानेदार ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.
ठेला चालक की हत्या कर शव मन में फेंका

ठेला चालक की हत्या कर शव मन में फेंका
Copied link
मुजफ्फरपुर : सिकंदरपुर स्थित मन में शनिवार की सुबह एक युवक का शव उपलाता मिला. स्थानीय मछुआरों ने शव को बाहर निकाला. उसकी पहचान सिकंदरपुर कुंडल निवासी अनिल सहनी (35) के रूप में की गयी. वह ठेला चलाने का काम करता था. घटना की सूचना पर नगर थानेदार ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर […]
मृतक के गला पर काला निशान बना हुआ पाया गया. पुलिस की मानें, तो गला दबाकर हत्या की गयी है. घटना के बाबत मृतक अनिल के भाई उमेश सहनी ने थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस आपसी विवाद, पैसे के लेन-देन समेत कई बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है.
थानेदार ने बताया कि सुबह में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि मरीन ड्राइव के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलने के बाद वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. इस बीच मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच शव की पहचान कर ली. उसके मुहल्ले के लोगों का कहना था कि अनिल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी.
पांच साल पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गयी. उसके बाद से वह डिप्रेशन में रह रहा था. बीते तीन-चार माह से वह ठेला चलाना भी छोड़ दिया था. वह अधिकांश समय घर से बाहर ही रहता था. रात में भी वह अपने घर नहीं लौटता था. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि अनिल के भाई उमेश के बयान पर अज्ञात पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर छानबिन की जा रही है.