अधिवक्ता की बाइक चोरी करते युवक धराया

मुजफ्फरपुर : कचहरी परिसर से अधिवक्ता कृष्णा कुमार की बाइक चोरी करते एक युवक को लोगों ने गुरुवार की दोपहर पकड़ लिया. उसका साथी चकमा देकर मौके से फरार हो गया. आक्रोशित लोगों ने पकड़े गये युवक की जमकर पिटाई कर दी. बाद में नगर पुलिस को मौके पर बुलाकर उसके हवाले कर दिया. उसकी […]

मुजफ्फरपुर : कचहरी परिसर से अधिवक्ता कृष्णा कुमार की बाइक चोरी करते एक युवक को लोगों ने गुरुवार की दोपहर पकड़ लिया. उसका साथी चकमा देकर मौके से फरार हो गया. आक्रोशित लोगों ने पकड़े गये युवक की जमकर पिटाई कर दी. बाद में नगर पुलिस को मौके पर बुलाकर उसके हवाले कर दिया.

उसकी पहचान मुशहरी थानाक्षेत्र के छोटी कोठिया निवासी अमरजीत कुमार के रूप में की गयी है. उसकी जेब से पुलिस ने बाइक की एक मास्टर चाबी बरामद की है. उसने फरार साथी की पहचान गांव के ही शेखर कुमार के रूप में की है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छोपमारी कर रही है. मामले को लेकर बरूराज के मनोहर छपरा निवासी अधिवक्ता कृष्णा कुमार व करजा के बड़कागांव निवासी दवा कारोबारी सुरेंद्र कुमार महतो ने संयुक्त रूप से नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

कचहरी में खड़ी कृष्णा कुमार की बाइक का लॉक तोड़ने का एक युवक कोशिश कर रहा था. इस बीच उनकी नजर उस पर पड़ गयी. शोर मचाने पर आसपास के लोग की मदद से उसको पकड़ा गया. थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने कई बाइक चोरी की घटना का खुलासा हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >