दिव्यांग बालिकाओं की देखभाल को केजीबीवी के वॉर्डन को प्रशिक्षण

मुजफ्फरपुर : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के वाॅर्डन को दिव्यांग बालिकाओं की देखभाल के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा. यह आयोजन साइटसेवर्स की ओर से 28 से 30 जून तक पटना में किया गया है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य निदेशक ने डीपीओ एसएसए को पत्र भेज कर संबंधित वॉर्डन को सुबह नौ बजे तक […]

मुजफ्फरपुर : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के वाॅर्डन को दिव्यांग बालिकाओं की देखभाल के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा. यह आयोजन साइटसेवर्स की ओर से 28 से 30 जून तक पटना में किया गया है.

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य निदेशक ने डीपीओ एसएसए को पत्र भेज कर संबंधित वॉर्डन को सुबह नौ बजे तक प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित रहने के लिए आदेश निर्गत करने को कहा है. दरअसल, सरकार के निर्देश पर कुछ कस्तूरबा विद्यालयों में समावेशी शिक्षा संभाग के अंतर्गत श्रवण बाधित व दृष्टि बाधित बालिकाओं का नामांकन कराने के साथ ही शैक्षणिक पुनर्वास कराया जा रहा है.

प्रशिक्षण में दिव्यांग छात्राओं के साथ सहयोग के तरीकों, ठहराव में मददगार तरीकों, विशेष आवश्यकता सहित अन्य दक्षता विकसित करने की जानकारी दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >