राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री कल चखेंगे मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध शाही लीची

मुजपफरपुर : मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध शाही लीची का स्वाद देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री रविवार को चखेंगे. जिले से प्रतिवर्ष शाही लीची राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास भेजी जाती है. डीएम आलोक रंजन घोष, डीएओ डॉ केके वर्मा ने शुक्रवार की शाम पताही स्थित आरके केडिया के फॉर्म का निरीक्षण किया. यहां से लीची का एक […]

मुजपफरपुर : मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध शाही लीची का स्वाद देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री रविवार को चखेंगे. जिले से प्रतिवर्ष शाही लीची राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास भेजी जाती है.

डीएम आलोक रंजन घोष, डीएओ डॉ केके वर्मा ने शुक्रवार की शाम पताही स्थित आरके केडिया के फॉर्म का निरीक्षण किया. यहां से लीची का एक हजार पैकेट रेफ्रिजेरेटर वैन से भेजा जायेगा. परियोजना उप निदेशक आत्मा विनोद कुमार सिंह को जिम्मेवारी मिली है. शनिवार की शाम में वे एक हजार कार्टन लेकर दिल्ली रवाना होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >