जून के प्रथम सप्ताह से हो सकती है बारिश

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार के जिलों में 48 घंटे के अंदर एक बार फिर तापमान में हल्की वृद्धि हुई. सोमवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस था. लेकिन मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस […]

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार के जिलों में 48 घंटे के अंदर एक बार फिर तापमान में हल्की वृद्धि हुई. सोमवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस था. लेकिन मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है. सुबह से ही तेज धूप व उमस वाली गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा.

हालांकि, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से जारी मौसम बुलेटिन में बारिश की संभावना जतायी गयी है. अगले पांच दिनों में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. 31 मई तक अधिकांश स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. वहीं, एक व दो जून को कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है.
इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है. इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 65 से 70 प्रतिशत व दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है.
कृषि वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि केरल में मॉनसून पहुंचने का असर उत्तर बिहार के जिलों पर दिखेगा. इस माह के बाद बारिश की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >