शाम में धूल भरी तेज हवा चलने से गर्मी से मिली राहत

मुजफ्फरपुर : दिन में झुलसाने वाली गर्मी के बाद बुधवार की शाम राहत देने वाला रहा. सुबह तेज धूप से तापमान कुछ उछला, लेकिन आसमान पर बादल छाने से नहीं बढ़ सका. शाम को आई धूल भरी आंधी से गर्मी से लोगों को राहत मिली.ठंडी हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया. वैसे दिन के […]

मुजफ्फरपुर : दिन में झुलसाने वाली गर्मी के बाद बुधवार की शाम राहत देने वाला रहा. सुबह तेज धूप से तापमान कुछ उछला, लेकिन आसमान पर बादल छाने से नहीं बढ़ सका. शाम को आई धूल भरी आंधी से गर्मी से लोगों को राहत मिली.ठंडी हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया. वैसे दिन के तापमान में अधिक गिरावट नहीं हुई.

अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया. वही न्यूनतम पारा 26.2 दर्ज किया गया. मौसम में आये बदलाव से रात के तापमान में गिरावट आने का अनुमान है. पिछले पंद्रह दिनों से तापमान 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है. गर्मी से लोग बेहाल हो गये है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो तीन में हल्की बारिश का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >