15 साल में तीसरी बार 13 मई को पारा 40 पार

अधिकतम तापमान ने चार साल व न्यूनतम ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ा मुजफ्फरपुर : तापमान राेज नये रिकॉर्ड बना रहा है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पिछले चार साल में सबसे अधिक तापमान 40.2 डिग्री रहा, तो न्यूनतम तापमान भी 11 साल का रिकॉर्ड तोड़कर 26 डिग्री तक पहुंच गय���. अधिकतम तापमान सामान्य […]

अधिकतम तापमान ने चार साल व न्यूनतम ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

मुजफ्फरपुर : तापमान राेज नये रिकॉर्ड बना रहा है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पिछले चार साल में सबसे अधिक तापमान 40.2 डिग्री रहा, तो न्यूनतम तापमान भी 11 साल का रिकॉर्ड तोड़कर 26 डिग्री तक पहुंच गया. अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री अधिक रहा.
वहीं, पिछले 15 साल में 13 मई को तीसरी बार पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा. इससे पहले 13 मई को 2010 में 42.7 डिग्री, तो 2014 में 41 डिग्री तापमान था. मौसम के बदलाव पर वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में वृद्धि चिंता का विषय है.
वही तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. सोमवार को सुबह कुछ देर तक मौसम ठंडा रहा. लेकिन, दस बजे के बाद तेज धूप से परेशानी भी बढ़ती गयी. गर्मी का असर शहर की सड़कों के साथ ही बाजार में भी दिखा. बहुत जरूरी होने पर ही लोग निकले.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >