मुजफ्फरपुर : गर्मी के कारण इन दिनों बच्चे डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं. अस्पतालों में इलाज के लिए लाये जा रहे बच्चों में इस बीमारी से पीड़ित बच्चों की संख्या सबसे अधिक है. शहर में तीन दिनों के अंदर एसकेएमसीएच, सदर अस्पताल व केजरीवाल में 965 बच्चों का इलाज किया गया. दोनों अस्पताल में फिलहाल 30 बच्चे भर्ती हैं. इसके अलावा क्लिनिकों व नर्सिंग होम के ओपीडी में भी बीमार बच्चों का तांता लग रहा है. यहां भी 50 से अधिक बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.
तीन दिनों में 965 बच्चों को डायरिया

तीन दिनों में 965 बच्चों को डायरिया
Copied link
मुजफ्फरपुर : गर्मी के कारण इन दिनों बच्चे डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं. अस्पतालों में इलाज के लिए लाये जा रहे बच्चों में इस बीमारी से पीड़ित बच्चों की संख्या सबसे अधिक है. शहर में तीन दिनों के अंदर एसकेएमसीएच, सदर अस्पताल व केजरीवाल में 965 बच्चों का इलाज किया गया. दोनों अस्पताल में […]
बीमारी से पीड़ित बच्चों में उल्टी व दस्त की शिकायत हो रही है. दो-तीन घंटे में ही बच्चा सुस्त हो जाता है. डॉक्टर ऐसे बच्चों को स्लाइन चढ़ा कर पानी की कमी पूरी करते हैं. साथ ही दवाएं भी चलती हैं. डॉक्टरों का कहना है कि बीमारी होने का कारण गर्मी में दूषित पानी व खाद्य पदार्थों का सेवन है. ऐसे समय में बच्चों का खास ख्याल रखना जरूरी है. उल्टी व दस्त होने पर बच्चों का तुरंत इलाज कराना जरूरी है.
रोटावायरस के कारण बढ़ रही बीमारी
विशेषज्ञों की मानें, तो बीमारी का मुख्य कारण रोटावायरस है. गर्मी में वायरस की संख्या काफी बढ़ जाती है. बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण यह वायरस जल्दी असर करता है. गंदगी के आसपास वायरस के संक्रमण का खतरा अधिक होता है. बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए स्वच्छता जरूरी है.