मुजफ्फरपुर : काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक युवती को सोशल साट्स पर दोस्ती करना महंगा पड़ा. उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया. अब गर्भवती होने पर शादी से इनकार कर रहा है. इस बाबत रविवार को पीड़ित युवती थाने पहुंच थानेदार मो सुजाउद्दीन से इंसाफ की गुहार लगायी है. उसने थाने में एक आवेदन भी दिया है.
शादी का झांसा दे किया यौन शोषण
मुजफ्फरपुर : काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक युवती को सोशल साट्स पर दोस्ती करना महंगा पड़ा. उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया. अब गर्भवती होने पर शादी से इनकार कर रहा है. इस बाबत रविवार को पीड़ित युवती थाने पहुंच थानेदार मो सुजाउद्दीन से इंसाफ की गुहार लगायी है. उसने […]

इसमें हाजीपुर के एक युवक व उसके बहनोई को आरोपित किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. थाने में दिये आवेदन में युवती ने पुलिस को बताया कि दो साल पूर्व उसे सोशल मीडिया पर आरोपित युवक से दोस्ती हुई थी. इसके बाद आरोपित उससे मिलने उसके कमरे पर आया.
इस बीच उसकी नौकरी पटना में लग गयी. जहां, आरोपित ने पटना के एक होटल में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार यौन शोषण किया. जब वह गर्भवती हो गयी, तो उसने गर्भपात करा दिया. जब वह शादी का दबाव बनाने लगी, तब उसके प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया.