मुजफ्फरपुर : फोनी चक्रवात का खतरा अब टल गया है. बिहार राज्य में अब इसका असर नहीं दिखेगा. फोनी तूफान अब बंाग्लादेश की तरफ बढ़ रहा हैं. अब आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा. साथ ही तापमान में वृद्धि होगी. हालांकि, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर के अनुसार शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आयी.
वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा. लेकिन धूप में गर्मी रही. लोगों को उमस के कारण परेशानी हुई. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने कहा कि फोनी तूफान का खतरा टल गया है. अब तापमान में वृद्धि होगी. इस दौरान मौसम शुष्क रहेगी.
पिछले छह वर्ष में इस तरह रहा शनिवार का मौसम
दिनांक,वर्ष अधिकतम न्यूनतम
4 मई 2014 34.1 22.6
4 मई 2015 36.2 19.6
4 मई 2016 34.3 20.2
4 मई 2017 35.8 25.0
4 मई 2018 31.0 23.0
4 मई 2019 33.0 22.5
