बस ने बाइक में मारी ठोकर दो युवकों की गयी जान

हरशेर गांव के रहनेवाले थे राम कुमार और रमेश कुमार कांटी : नगर पंचायत स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर के पास सोमवार देर रात बस व बाइक की टक्कर में दो युवकाें की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सिवाईपट्टी थाना के हरशेर निवासी 22 वर्षीय राम कुमार व रमेश कुमार के रूप में हुई. बताया जा […]

हरशेर गांव के रहनेवाले थे राम कुमार और रमेश कुमार

कांटी : नगर पंचायत स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर के पास सोमवार देर रात बस व बाइक की टक्कर में दो युवकाें की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सिवाईपट्टी थाना के हरशेर निवासी 22 वर्षीय राम कुमार व रमेश कुमार के रूप में हुई.

बताया जा रहा है कि राम कुमार व रमेश कुमार बाइक से मोतीपुर से मुजफ्फरपुर आ रहे थे. इसी दौरान बस व बाइक में टक्कर हो गयी. सूचना पर कांटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने मौके पर पहुंच जख्मी को पीएचसी भेजा. वहां से एसकेएमसीएच भेज दिया गया.

चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. कांटी पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने ले आयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों बारात जाने की बात कह घर से निकले थे. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि फोरलेन पर विपरीत दिशा में बाइक आने से बस से टकरा गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >