मुजफ्फरपुर : चुनाव के पहले ही बिखर गया महागठबंधन : मोदी

मुजफ्फरपुर : चुनाव की तैयारी को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं को आगे की रणनीति बताने के लिए मंगलवार को पहुंचे उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि चुनाव के पहले ही महागठबंधन का कुनबा बिखर गया है. महागठबंधन में टिकट के लिए मारामारी है. दूसरी तरफ एनडीए ने किसी विवाद के बगैर सीटों का बंटवारा कर […]

मुजफ्फरपुर : चुनाव की तैयारी को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं को आगे की रणनीति बताने के लिए मंगलवार को पहुंचे उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि चुनाव के पहले ही महागठबंधन का कुनबा बिखर गया है. महागठबंधन में टिकट के लिए मारामारी है. दूसरी तरफ एनडीए ने किसी विवाद के बगैर सीटों का बंटवारा कर लिया है.
यह हमारी पहली जीत है. डिप्टी सीएम ने दावा किया कि एनडीए गठबंधन मजबूत है और उसके पास महागठबंधन से 15 प्रतिशत अधिक वोट है. पिछले लोस चुनाव में ही 10 फीसदी वोट ज्यादा थे. 1999 में एकीकृत बिहार में 54 में 41 सीटें मिली थीं. 2009 में जदयू व भाजपा गठबंधन को 32 सीटें मिलीं और 2014 में 31 सीटें भाजपा को मिलीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >