एसआरएएफ जवान को गोली मारने में दूसरे अपराधी की हुई पहचान

मुजफ्फरपुर : माड़ीपुर में एसआरएएफ जवान सुधीर कुमार मांझी को गोली मारने में शामिल दूसरे अपराधी की पहचान पुलिस ने कर ली है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है.थानेदार मो शुजाउद्दीन ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. जानकारी हो कि बीते सोमवार […]

मुजफ्फरपुर : माड़ीपुर में एसआरएएफ जवान सुधीर कुमार मांझी को गोली मारने में शामिल दूसरे अपराधी की पहचान पुलिस ने कर ली है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है.थानेदार मो शुजाउद्दीन ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

जानकारी हो कि बीते सोमवार की शाम माड़ीपुर में फ्लैग मार्च से लौट रहे एसआरएएफ जवान सुधीर कुमार मांझी को बाइक सवार बदमाशों में गोली मार दी थी. पुलिस ने जांच करते हुए घटना में शामिल सिकंदरपुर निवासी सुमन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >