मछली लदी पिकअप लूट में दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : मैट्रिक पास अभिनंदन ने रविवार की रात मोतीपुर में बर्जी पेट्रोल पंप के पास मछली लदी पिकअप लूूटी थी. पुलिस ने पांच घंटे के अंदर पिकपअ को बरामद कर लुटेरे कांटी थाना के मनिकपर निवासी अभिनंदन कुमार व कांटी के ही कोठिया निवासी कैलाश सहनी को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से […]

मुजफ्फरपुर : मैट्रिक पास अभिनंदन ने रविवार की रात मोतीपुर में बर्जी पेट्रोल पंप के पास मछली लदी पिकअप लूूटी थी. पुलिस ने पांच घंटे के अंदर पिकपअ को बरामद कर लुटेरे कांटी थाना के मनिकपर निवासी अभिनंदन कुमार व कांटी के ही कोठिया निवासी कैलाश सहनी को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से पुलिस ने 7.65 एमएम की एक पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किये हैं.

गिरोह के अन्य साथी कांटी, पारू व चकिया थानाक्षेत्र के हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि मोतीपुर पुलिस को रविवार की रात सूचना मिली थी कि अपराधियों ने बर्जी पेट्रोल पंप के पास हथियार के बल पर मछली लाद कर गोपालगंज जा रही पिकअप को लूट लिया है.
सूचना मिलने के बाद थानेदार अनिल कुमार ने पिकअप का पीछा करना शुरू किया. कुछ देर आगे बढ़ने पर नरियार नहर के पास चालक फेंका हुआ मिला. लुटेरों ने उसका हाथ-पैर बांध दिया था. सोमवार अहले सुबह पुलिस टीम ने पिकअप के साथ दोनों अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठा भाग निकले.
मैट्रिक पास है गिरफ्तार लुटेरा अभिनंदन : पूछताछ के दौरान पकड़े गये अभिनंदन ने पुलिस को बताया कि उसने मैट्रिक तक पढ़ाई की है. वह हाल में ही जेल से निकला है. होली के बाद दिल्ली जाने की योजना थी. लेकिन, इस बीच वह अपने साथियों के चक्कर में फंस गया. गिरफ्तार कैलाश सहनी के खिलाफ कांटी थाने में लूट व छिनतई के कुल नौ मामले दर्ज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >