मुजफ्फरपुर : शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में शनिवार की सुबह डीएम आलोक रंजन घोष व एसएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया. चारों डीएसपी, सभी थानों की पुलिस पदाधिकारी व 150 जवानों के साथ दो घंटें तक सभी वार्डों की तलाशी ली गयी.
इसमें एक चार्जर, पेन ड्राइव व कुछ मादक पदार्थ व एक पर्ची पर लिखा कुछ संदिग्ध नंबर भी बरामद किया गया है. बरामद सभी समानों का वार्ड वाइज सूची तैयार करके मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. इस दौरान जेल अधीक्षक राजीव कुमार व उपाधीक्षक सुनील कुमार मौर्य भी मौजूद रहे.
बताया जा रहा है कि जिले में हो रही लगातार अापराधिक वारदात की तार जेल से जुड़ने की सूचना पर शनिवार की सुबह डीएम, एसएसपी, सिटी एसपी समेत जिला पुलिस व प्रशासन के सभी पदाधिकारी केंद्रीय कारा पहुंचे. सभी वार्डों में डीएम व एसएसपी की देखरेख में सघन चेकिंग की गयी.
हालांकि, इस दौरान कोई मोबाइल फोन बरामद नहीं हो पाया. एसडीओ पूर्वी डाॅ कुंदन कुमार ने बताया सभी वार्डों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया. जो भी समान बरामद हुआ है. उनकी सूची तैयार कर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
