मुजफ्फरपुर : लेन-देन के विवाद में प्रेमी ने की महिला की हत्या, आरोपित धराया

मुजफ्फरपुर : पानापुर ओपी क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में महिला की चाकू गोदकर हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पैसे के लेन-देन के विवाद में उसके प्रेमी ने दुष्कर्म कर चाकू गोदकर हत्या कर दी थी. पुलिस टीम ने आरोपित पानापुर ओपी के पखनाहा निवासी धर्मेंद्र दास को गिरफ्तार कर लिया है. […]

मुजफ्फरपुर : पानापुर ओपी क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में महिला की चाकू गोदकर हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पैसे के लेन-देन के विवाद में उसके प्रेमी ने दुष्कर्म कर चाकू गोदकर हत्या कर दी थी. पुलिस टीम ने आरोपित पानापुर ओपी के पखनाहा निवासी धर्मेंद्र दास को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू, मृतका का मोबाइल, नौ हजार नकदी और घटना के समय आरोपित ने जो कपड़े पहने हुए थे उसे बरामद कर लिया है.
एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को पानापुर ओपी के मोहम्मदपुर गांव के जंगल में एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिला था. शव की पहचान पानापुर ओपी के ही पखनाहा निवासी एक महिला के रूप में की गयी. मामले के उद्भेदन के लिए डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी थी. सर्विलांस टीम की मदद से जब टीम ने छानबीन शुरू की, तो कांड में धर्मेंद्र दास की संलिप्तता सामने आयी
.ग्रमीणों से पूछताछ की गयी तो पता चला कि घटना के दिन से ही उसका हाथ कटा हुआ है. इसके बाद आरोपित के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान बताया कि महिला से पहले से ही प्रेम प्रसंग था. वह पैसे देकर शारीरिक संबंध बनाता था. आरोपित ने उससे पैसे वापस मांगा तो गाली-गलौज करते हुए देने से इनकार कर दिया.
धर्मेंद्र दास को यह बात खल गयी. उसने कांटी बाजार से एक धारदार चाकू खरीदा. फिर महिला को नौ हजार रुपये देने की बात कह शारीरिक संबंध बनाने के लिए मोहम्मदपुर गांव के जंगल में बुलाया. वहां पहले आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया. फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी. इस दौरान चाकू मुड़ने के कारण उसका हाथ भी कट गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >