कांटी : प्रखंड चौक के समीप की घटना, एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचला

कांटी :थाना क्षेत्र के प्रखंड चौक के पास गुरुवार को कांटी जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया. इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गयी. दो अन्य घायल हो गये. घायलों का इलाज कांटी पीएचसी में कराया गया. आक्रोशित लोगों ने घंटों सड़क जाम कर जमकर […]

कांटी :थाना क्षेत्र के प्रखंड चौक के पास गुरुवार को कांटी जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया. इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गयी. दो अन्य घायल हो गये. घायलों का इलाज कांटी पीएचसी में कराया गया. आक्रोशित लोगों ने घंटों सड़क जाम कर जमकर बवाल किया.

मृत्तका महिला की पहचान गणेश महतो की 55 वर्षीय पत्नी लालपरी देवी के रूप में हुई. मुशहरी प्रखंड के गुदरी निवासी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि मृतिका महिला लालपरी देवी अपने पिता सुकेश्वर महतो के घर कुशी आयी थी. वहां से कांटी इलाज के लिये अपने भतीजा राजमोहन महतो व शांति देवी के साथ पैदल जा रही थी.

लोगों ने सूचना दी कि उसकी अज्ञात वाहन की ठोकर से उसकी मौत हो गयी है. अन्य घायलों का इलाज पीएचसी में कराया जा रहा है. घटना से आक्रोशित महिला के परिजन व लोगों ने मुआवजे के लिये कांटी प्रखंड चौक के समीप घंटों सड़क जाम कर दिया. मामले की सूचना के बाद कांटी नगर अध्यक्ष गजेंद्र पासवान, कांटी प्रखंड प्रमुख मुकेश पांडेय, मुखिया नवीन कुमार, बीडीओ उमा भारती, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, वाईएसएस के अनय राज ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया.
सड़क जाम समाप्त करवाया. कांटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये एसकेएमसीएच भेजा. इस दौरान प्रशासन ने मृतक के परिजन को मुआवजा देने का आश्वासन दिया. लेकिन पोस्टमार्टम से शव आने के बाद फिर से परिजनों ने सड़क जाम कर दिया. उसके बाद सीओ नागेंद्र कुमार ने मृत महिला लालपरी देवी के पति गणेश महतो के नाम चार लाख का चेक काटा. उसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया.
औराई : ऑटो चालक ने बाइक में मारी ठोकर, दो जख्मी
औराई : नयागांव के डकबांग्ला चौक के समीप गुरुवार को नशे में धुत ऑटो चालक ने बभनगामा निवासी बाइक सवार मो गुलरेज व रजी इमाम को ठोकर मार दी़ हादसे में ऑटो पलट गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी़ थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि चालक की पहचान सीतामढ़ी के परसौनी थाना के चंद्रशेखर राम के रूप में हुई. घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >