मुजफ्फरपुर : हावड़ा, गंगटोक, इंफाल समेत 120 नगर निकाय आज देखेंगे कूड़े से जैविक खाद बनाने का मुजफ्फरपुर मॉडल

मुजफ्फरपुर : कूड़े से जैविक खाद बनाने के मुजफ्फरपुर मॉडल को देखने उत्तर-पूर्वी भारत के शहरों से बड़ी संख्या में मेयर व नगर आयुक्त शहर पहुंच गये हैं. बिहार के नगर निकायों के अलावा पूर्वोत्तर भारत से अंबिकापुर, गंगटोक, पंचगनी, कटक, बंगाल के हावड़ा, इंफाल, आईजोल, काकिंग के मेयर व नगर आयुक्त भी शहर पहुंचे […]

मुजफ्फरपुर : कूड़े से जैविक खाद बनाने के मुजफ्फरपुर मॉडल को देखने उत्तर-पूर्वी भारत के शहरों से बड़ी संख्या में मेयर व नगर आयुक्त शहर पहुंच गये हैं. बिहार के नगर निकायों के अलावा पूर्वोत्तर भारत से अंबिकापुर, गंगटोक, पंचगनी, कटक, बंगाल के हावड़ा, इंफाल, आईजोल, काकिंग के मेयर व नगर आयुक्त भी शहर पहुंचे हैं. सीएसई व निगम प्रशासन की ओर से शहर के अलग-अलग होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गयी है.

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद शुक्रवार की सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे. ये सभी शुक्रवार को शहर के होटल द रॉयल फुलार में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) की ओर से आयोजित ठोस कचरा प्रबंधन पर वर्कशॉप में शामिल होंगे. कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा करेंगे.

मेयर और नगर अायुक्त ने तैयारी का लिया जायजा
शहर पहुंचे बिहार समेत उत्तर-पूर्वी भारत के 120 नगर निकायों के जनप्रतिनिधि व कार्यपालक पदाधिकारी शुक्रवार की सुबह शहर में घूम कर हर घर से होनेवाले कूड़ा कलेक्शन की प्रक्रिया देखेंगे.
सीएसई व निगम प्रशासन की ओर से तीन बसें ठीक की गयी हैं. इससे आये पदाधिकारियों को शहर के वार्ड दो, छह व 11 में घुमाया जायेगा. इसके बाद कंपनीबाग एमआरडीए भवन के बगल में बने मॉडल कंपोस्ट पिट पर जैविक खाद बनने की प्रक्रिया से अवगत होंगे. इधर, गुरुवार की शाम कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने मेयर व नगर आयुक्त कंपनीबाग पहुंचे. साथ में कई पार्षद भी थे.
तीनों कंपोस्ट पिट पर तैनात रहेंगे उप नगर आयुक्त
कंपनीबाग समेत शहर के तीन जगहों पर बने कंपोस्ट पिट पर निगम प्रशासन ने पदाधिकारी व कर्मियों की तैनाती कर दी है. ये दूसरे निकायों से आने वाले पदाधिकारियाें को भ्रमण कराने के साथ इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे. कंपनीबाग कंपोस्ट पिट पर नगर आयुक्त संजय दूबे खुद रहेंगे.
घर-घर जाकर दिखायेंगे काम
सिकंदरपुर में उप नगर आयुक्त राकेश कुमार व चंदवारा में रणधीर लाल की तैनाती की गयी है. वहीं उप नगर आयुक्त हीरा कुमारी अतिथियों को वार्ड संख्या दो में घर-घर जाकर कूड़ा कलेक्शन का काम दिखाएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >