आम चुनाव के दौरान वोटरों में बंटवाने के लिए हरियाणा से बिहार लायी जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त

मुजफ्फरनगर : पुलिस ने हरियाणा से कथित तस्करी कर शराब बिहार ले जाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया और अवैध शराब के 175 कार्टन बरामद किये है. पुलिस अधीक्षक (शहर) ओमबीर सिंह ने बताया कि पुलिस के एक दल ने काली नदी नाके पर रविवार को ट्रक से 14 लाख रुपये की […]

मुजफ्फरनगर : पुलिस ने हरियाणा से कथित तस्करी कर शराब बिहार ले जाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया और अवैध शराब के 175 कार्टन बरामद किये है. पुलिस अधीक्षक (शहर) ओमबीर सिंह ने बताया कि पुलिस के एक दल ने काली नदी नाके पर रविवार को ट्रक से 14 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की. पुलिस ने बताया कि थाना प्रभारी अनिल कापेरवन के नेतृत्व वाले दल ने ट्रक को रोका था. शराब को ट्रक में सामान के भीतर छिपा कर रखा गया था.

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि शराब को स्पष्ट रूप से आम चुनाव के दौरान बंटवाने के लिए हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में शहजाद, वसीम और रजनीश को गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >