मुजफ्फरपुर : रोहित को निशाना बना 25 राउंड फायर किये

मुजफ्फरपुर : बैरिया बस स्टैंड में शुक्रवार को दोपहर रोहित के एनकाउंटर को लेकर एसटीएफ की ओर से शनिवार को अहियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इसके मुताबिक, बस में छुपे रोहित को निशाना बना एसटीएफ के छह जवानों ने करीब 25 राउंड फायरिंग की. एसटीएफ की इकाई एसओजी-2 कैंप में कार्यरत इंस्पेक्टर शैलेश […]

मुजफ्फरपुर : बैरिया बस स्टैंड में शुक्रवार को दोपहर रोहित के एनकाउंटर को लेकर एसटीएफ की ओर से शनिवार को अहियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
इसके मुताबिक, बस में छुपे रोहित को निशाना बना एसटीएफ के छह जवानों ने करीब 25 राउंड फायरिंग की. एसटीएफ की इकाई एसओजी-2 कैंप में कार्यरत इंस्पेक्टर शैलेश कुमार ने प्राथमिकी में बताया है कि बैरिया इलाके में मिनी गन फैक्ट्री की सूचना पर शुक्रवार की दोपहर एसटीएफ की टीम बैरिया में पहुंची थी. दोपहर तीन बजे बैरिया बस स्टैंड से गुजरने के दौरान हमने देखा कि मुख्य सड़क पर कुछ लोग हल्ला करते हुए हाथ में पिस्टल लिये हुए एक अपराधी को बैरिया गोलंबर की ओर से खदेड़ रहे हैं.
यह देख कर उन्होंने अपनी गाड़ी रोक दी. दो साथियों के साथ उक्त अपराधी को गिरफ्तार करने की नीयत से दौड़ते हुए आगे बढ़े. लेकिन, जैसे ही अपराधी ने पुलिस टीम को देखा तो उसने फायर कर दिया. वहां खड़ी बस में जाकर उक्त अपराधी जाकर छिप गया. जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए बस की घेराबंदी कर दी. फायर कर रहे अपराधी को सरेंडर करने के लिए बार-बार चेतावनी दी गयी. लेकिन, उसने सरेंडर नहीं किया.
इसके बाद एसटीएफ जवान सुनील कुमार के द्वारा पिस्टल से चार राउंड, नरेंद्र कुमार के द्वारा एके 47 से 10 राउंड, राज कुमार सिंह द्वारा पिस्टल से पांच राउंड , उपेंद्र सिंह के द्वारा दो राउंड, नीरज कुमार के द्वारा पिस्टल से दो राउंड, खुद शैलेश कुमार ने दो राउंड फायर किया. करीब आधे घंटे तक चली मुठभेड़ में बस में छिपे अपराधी की मौत हो गयी. उन्होंने दावा किया कि बस स्टैंड में कुंदन सिंह की हत्या की नीयत से यह अपराधी पहुंचा था.
नहीं मिली गायब पिस्टल
मुठभेड़ के वक्त गायब पिस्टल अब तक बरामद नहीं किया जा सकी है. जिस बस के अंदर रोहित का एनकाउंटर हुआ, वहां एक और पिस्टल थी, जो शुक्रवार को ही गायब हो गयी थी. पुलिस को आशंका है कि वहां मौजूद भीड़ में से ही किसी ने पिस्टल उठा ली.
एफएसएल टीम ने की जांच
एफएसएल टीम ने बैरिया बस स्टैंड पहुंच कर रोहित का जिस बस में काउंटर हुआ था, उसकी जांच की. करीब एक घंटे तक टीम ने बस के अंदर बाहर जांच की. टीम ने गैरेज संचालक को बिना पुलिस की अनुमति बस में कोई काम नहीं करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >