बिहार : लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर कब्जा करने के लिए मंगाये जा सकते हैं नेपाल से हथियार

मुजफ्फरपुर : लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर कब्जा और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नेपाल से हथियार व काला धन मंगाये जाने की आशंका है. इसको लेकर विशेष शाखा ने अलर्ट जारी किया है. गृह विभाग ने लोकसभा चुनाव के पूर्व बिहार और यूपी से सटे भारत-नेपाल सीमा को सील करने के साथ […]

मुजफ्फरपुर : लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर कब्जा और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नेपाल से हथियार व काला धन मंगाये जाने की आशंका है. इसको लेकर विशेष शाखा ने अलर्ट जारी किया है. गृह विभाग ने लोकसभा चुनाव के पूर्व बिहार और यूपी से सटे भारत-नेपाल सीमा को सील करने के साथ ही नेपाल के समकक्ष अधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया है. चुनाव आयोग ने एसएसपी, जिला व पुलिस प्रशासन को नेपाल के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सीमा से होनेवाली हथियार और काले धन की तस्करी पर रोक का निर्देश दिया है.

20 फरवरी तक रिपोर्ट भेजने का दिया निर्देश : विशेष विभाग के अपर मुख्य सचिव ने भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस पदाधिकारी व एसएसबी के अधिकारियों को हथियार व काला धन के तस्करी पर रोक लगाने के लिए कई निर्देश जारी किये हैं. इसमें पहले उत्तर बिहार के सभी प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को बैठक करने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद 15 फरवरी तक सभी सीमावर्ती जिलों, दूसरे राज्य के सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक, नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती जिलों के समकक्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का आदेश दिया गया है. अपर गृह सचिव ने आगामी 20 फरवरी तक दिये गये निर्देशों के अनुपालन से संबंधित प्रतिवेदन की भी मांग की है.

बॉर्डर पर हथियार के साथ पकड़े जा चुके हैं अपराधी : नौ मार्च 2016 को पश्चिमी बंगाल के मिदनापुर चुनाव में मतदान केंद्र पर तबाही मचाने जा रहे तीन बदमाशों को बीएसएफ के जवानों ने किशनगंज-बंगाल बॉर्डर पर गिरफ्तार किया था. इन बदमाशों के पास से नौ एमएम की तीन पिस्टल, दस गोली सहित अन्य हथियार बरामद हुए थे. पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने कई लोगों के हथियारों के साथ बंगाल में प्रवेश करने की जानकारी दी थी.

48 घंटे पहले सील होगी बिहार-यूपी सीमा
अपर गृह सचिव ने लोकसभा चुनाव से पहले बिहार और यूपी से सटे नेपाल की सीमा को चुनाव से 48 घंटे पूर्व सील करने का निर्देश दिया है. साथ ही नेपाल से हथियारों और काला धन के तस्करी को रोकने के लिए इंटर स्टेट मीटिंग, ऑपरेशन और तस्करी किये जानेवाले रास्ते में जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट, नेपाल से सटे सीमाओं व अन्य राज्यों से रुपये, हथियार और शराब के आवक पर निगरानी रखने, नेपाल के सीमा से सटे जिलों के थानेदारों के साथ मीटिंग करने का भी निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >