मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के एनएच 77 मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर झपहां ओवरब्रिज के पास सड़क दुर्घटना में एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए तीन घंटे तक सड़क जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गयी. इसमें करीब दो दर्जन स्कूली बसें भी फंस गयीं.
मुजफ्फरपुर : सड़क हादसे में प्रॉपर्टी डीलर की मौत मुआवजे के लिए तीन घंटे तक जाम
मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के एनएच 77 मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर झपहां ओवरब्रिज के पास सड़क दुर्घटना में एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए तीन घंटे तक सड़क जाम कर दिया. इससे सड़क के दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गयी. इसमें करीब दो दर्जन […]

सूचना पर मीनापुर विधायक मुन्ना यादव स्थानीय थानाध्यक्ष व सीओ के साथ मौके पर पहुंचे. सीओ ने चार लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया. इसके बाद परिजनों ने शव को सड़क से हटा कर जाम खत्म दिया गया.
सोमवार की रात करीब नौ बजे अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया था. जख्मी हालत में एसकेएमसीएच ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान मीनापुर थानाक्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी चंदेश्वर राय के पुत्र अजय कुमार यादव (28) के रूप में की गयी.
मृतक के पिता ने बताया कि अजय अपने दोस्त विजय कुमार के साथ बाइक से अहियापुर थानाक्षेत्र के नाजीरपुर स्थित ससुराल जा रहा था. जैसे से वह झपहां ओवरब्रिज के पास पहुंचा, सामने से तेजी से आ रहे ट्रक चालक ने उसे रौंद दिया और फरार हो गया. इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. गंभीर हालत में दोनों को एसकेएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया.
जमीन की खरीद-बिक्री करता था अजय : अजय किसानी के साथ-साथ जमीन खरीद-बिक्री भी करता था. उसकी मौत के बाद परिवार में काम करने वाला कोई नहीं है. उसके पिता और मां के साथ चार बच्चे व पत्नी के भरण-पोषण की जिम्मेवारी अब बूढ़े मां-पिता पर आ गयी है.
चंदेश्वर राय ने बताया कि अजय को दो पुत्री अनुप्रिया (9) व सुमनप्रिया (8) और दो पुत्र शिवम (6) व सत्यम राज (4) है. पत्नी मीनाक्षी देवी की रो-रोकर बुरा हाल था. विधायक मुन्ना यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार से मिल कर जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है. अक्सर हो रही सड़क दुर्घटना से लोगों में आक्रोश है.