महिलाओं का दांव देख चित्त हुए दर्शक

बंदरा : चांदपुरा गांव में रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन महागठबंधन के गायघाट विधानसभा के नेता निरंजन राय ने किया. जिले के अलावा बाहर से आए पहलवानों ने भी अपना दांव आजमाया. पूरे दिन महिलाओं की कुश्ती छायी रही. हालांकि पुरुषों के भी जोर आजमाइश पर लोगों की वाहवाही […]

बंदरा : चांदपुरा गांव में रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन महागठबंधन के गायघाट विधानसभा के नेता निरंजन राय ने किया. जिले के अलावा बाहर से आए पहलवानों ने भी अपना दांव आजमाया.
पूरे दिन महिलाओं की कुश्ती छायी रही. हालांकि पुरुषों के भी जोर आजमाइश पर लोगों की वाहवाही मिली. दोपहर करीब एक बजे से नगाड़े के साथ शुरू दंगल शाम पांच बजे तक जारी रहा.
दंगल में पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के महिला तथा पुरुष पहलवानों ने भाग लिया. कुश्ती में प्रमुख रूप से दिनेश, जावेद, सिलमंत, सूर्या, अनमोल, लाला, कैलाश, महताव, सोनू, मुकेश, रंजना, ज्योति, सविता, सोनम, रुपम के मोतीचूर, एकलंगा, पछाड़ आदि दांव को देखकर लोग दंग रह गए.
कुश्ती देखने के लिए हजारों लोग जुटे थे. निर्णायक की भूमिका में समस्तीपुर के विशेश्वर ठाकुर थे. निरंजन राय ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुश्ती अति प्राचीन खेल, कला एवं मनोरंजन का साधन है. बदलते समय के साथ अब यह लुप्त होता जा रहा है.
कुश्ती का आयोजन एक सराहनीय पहल है. प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता अरुण लाल पहलवान, विनोद पासवान, सूरज राय, मुखीलाल मंडल, राजेंद्र सहनी , नंदकिशोर दुबे, मनोज ठाकुर, राम प्रसाद राय , रामश्रेष्ठ मंडल आदि लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >