मुजफ्फरपुर समीर हत्याकांड : शातिर मंटू का भाई नवीन गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : समीर हत्याकांड में पुलिस ने शातिर अपराधी मंटू शर्मा के ट्रांसपोर्टर भाई नवीन शर्मा को गोबरसही से गिरफ्तार किया है. रिमांड पर लिये गये पिंटू सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. हत्या के बाद शूटर सुजीत ने नवीन को ही गोबरसही में एके- 47 सौंप कर फरार हुआ था. […]

मुजफ्फरपुर : समीर हत्याकांड में पुलिस ने शातिर अपराधी मंटू शर्मा के ट्रांसपोर्टर भाई नवीन शर्मा को गोबरसही से गिरफ्तार किया है. रिमांड पर लिये गये पिंटू सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है.
हत्या के बाद शूटर सुजीत ने नवीन को ही गोबरसही में एके- 47 सौंप कर फरार हुआ था. थानेदार धनंजय कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान पिंटू सिंह ने बताया कि मंटू शर्मा के कहने पर उसने गोविंद को हथियार दिया था. सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि हत्याकांड में एक को गोबरसही से उठाया गया है. उसकी निशानदेही पर हथियार बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >