कंबाइंड बिल्डिंग परिसर में पिस्टल की बट से ठेकेदार का सिर फोड़ा, रोड़ेबाजी

मुजफ्फरपुर : कंबाइंड बिल्डिंग परिसर में गुरुवार की सुबह दो पक्षों में जम कर मारपीट व रोड़ेबाजी हुई. ड्यूक हॉस्टल के छात्रों ने पीयर थानाक्षेत्र के मुतलूपुर निवासी ठेकेदार रवि शंकर त्रिवेदी पर जानलेवा हमला किया. ठेकेदार को आरोप है कि हमलावरों ने पिस्टल की बट से मार कर उनका सिर फोड़ दिया. उनके पक्ष […]

मुजफ्फरपुर : कंबाइंड बिल्डिंग परिसर में गुरुवार की सुबह दो पक्षों में जम कर मारपीट व रोड़ेबाजी हुई. ड्यूक हॉस्टल के छात्रों ने पीयर थानाक्षेत्र के मुतलूपुर निवासी ठेकेदार रवि शंकर त्रिवेदी पर जानलेवा हमला किया. ठेकेदार को आरोप है कि हमलावरों ने पिस्टल की बट से मार कर उनका सिर फोड़ दिया.
उनके पक्ष से आये लोगों ने हमलावरों को खदेड़ा, तो वे रोड़ेबाजी करते हुए भाग निकले. इस दौरान भीड़ ने एक हमलावर को पकड़ लिया. नगर पुलिस को मौके पर बुला कर पकड़े गये युवक को सौंप दिया गया. जख्मी ठेकेदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
देर शाम उन्होंने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया. इसमें एक लाख रंगदारी नहीं देने पर ड्यूक हॉस्टल के छात्र रूपेश कुमार उर्फ कंचन व विक्की को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात पर जानलेवा हमला करने व पिस्टल की बट से मार कर सिर फोड़ने का आरोप लगाया है.
ठेकेदार ने बताया कि वे विश्वविद्यालय में ठेकेदारी करते हैं. सभी आरोपित अक्सर उनको धमकी देते थे कि बहुत कमा रहे हो, रंगदारी दो नहीं तो अंजाम बुरा होगा. वे एक लाख रुपये रंगदारी मांग रहे थे. लगातार मिल रही धमकी के कारण वे पिछले कुछ दिनों से यूनिवर्सिटी नहीं जा रहे थे. गुरुवार की सुबह अपने निजी काम से कंबाइंड बिल्डिंग आये थे.
इसी बीच बंदरा निवासी ड्यूक हॉस्टल का छात्र रूपेश उर्फ कंचन व विक्की ने अपने साथियों के साथ हथियार से लैस होकर हमला बोल दिया. वे गोली मार कर उनकी हत्या कर देते, लेकिन भीड़ होने के कारण मारपीट की और पिस्टल की बट से मार कर सिर फोड़ दिया.
ड्यूक हॉस्टल के छात्रों पर लगा आरोप, एक को भीड़ ने पकड़ा
सुबह में हुआ था झगड़ा
ठेकेदार पर हमले को लेकर कंबाइंड बिल्डिंग व कचहरी कैंपस में यह भी चर्चा हो रही थी कि विश्वविद्यालय के पीजी गर्ल्स हॉस्टल में बिजली का काम होनेवाला है. इसको लेकर ड्यूक हॉस्टल के दोनों आरोपित छात्र व ठेकेदार ने टेंडर डाला था. ठेकेदार द्वारा टेंडर मैनेज करने की सूचना मिलने के बाद गुरुवार की सुबह में दोनों के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद दोपहर में मारपीट की घटना हुई है.
जख्मी ठेकेदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
पियर थाना के मुतलूपुर का रहनेवाले हैं रवि शंकर त्रिवेदी
एक लाख रंगदारी नहीं देने पर हमला करने का लगाया आरोप
ठेकेदार का बयान दर्ज कर लिया गया है. एक युवक को भीड़ ने पकड़ कर पुलिस को दिया है. उसकी घटना में संलिप्तता की जांच की जा रही है. आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
धनंजय कुमार,

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >