दीपक के रोड शो में सेल्फी लेने की मची होड़

जफ्फरपुर : बिग बॉस सीजन 12 में तीसरे स्थान पर रहे दीपक ठाकुर ने बुधवार को शहर में रोड शो निकाला. यहां दीपक को देखने व उनके साथ सेल्फी लेने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा हो गयी. दीपक ने सभी के साथ बारी-बारी से सेल्फी ली. इस दौरान दीपक ठाकुर शहर की शान, हमें […]

जफ्फरपुर : बिग बॉस सीजन 12 में तीसरे स्थान पर रहे दीपक ठाकुर ने बुधवार को शहर में रोड शो निकाला. यहां दीपक को देखने व उनके साथ सेल्फी लेने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा हो गयी. दीपक ने सभी के साथ बारी-बारी से सेल्फी ली. इस दौरान दीपक ठाकुर शहर की शान, हमें तुम पर गर्व है जैसे कई नारे लगे.
इसके बाद खुली गाड़ी पर दीपक सवार होकर सभी लोगों का अभिनंदन किया. रोड शो जिस रास्ते भी गुजरा, लोगों ने इनका स्वागत किया. शो में मृत्युंजय गौरव, रविरंजन, शुभम सोनू, उत्कर्ष, रजनीश, शशिरंजन, सोनू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.
पुरुषोत्तमपुर में माटी के लाल का किया स्वागत
मनियारी. पुरुषोत्तमपुर गांव में बुधवार की शाम भाजयुमो नेता शशिरंजन सिंह के आवास पर बिग बॉस सीजन 12 के मुज़फ्फरपुर के लाल दीपक ठाकुर को देखने व मिलने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी.
दीपक ठाकुर को शशिरंजन सिंह, माता संजू देवी, अभिषेक कुमार ने अंगवस्त्र व राधाकृष्णा की मूर्ति व फूल माला पहना सम्मानित किया. इस दौरान इनके फैन से मिलना आरंभ हो गया. एक के बाद एक सेल्फी व फोटो सेशन चलता रहा. यह सिलसिला दो घंटों तक चला. दीपक ने सभी को नववर्ष की शुभकामना दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >