मुजफ्फरपुर : पोरबंदर एक्सप्रेस में गंदगी देख भड़के यात्री

मुजफ्फरपुर : रेलवे यात्री सेवा पर आये दिन दावा ठोक रहा है, लेकिन आये दिन रेल कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रविवार को मुजफ्फरपुर से पोरबंदर जाने वाली पोरबंदर एक्सप्रेस की स्लीपर बाेगी की सफाई नहीं हुई थी और ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंच गयी जब […]

मुजफ्फरपुर : रेलवे यात्री सेवा पर आये दिन दावा ठोक रहा है, लेकिन आये दिन रेल कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रविवार को मुजफ्फरपुर से पोरबंदर जाने वाली पोरबंदर एक्सप्रेस की स्लीपर बाेगी की सफाई नहीं हुई थी और ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंच गयी
जब यात्री बोगी के अंदर पहुंचे तो गंदगी देख कर भड़क गये और हंगामा करना शुरू कर दिया. यात्रियों ने इसकी शिकायत स्टेशन मास्टर से की. आनन-फानन में स्टेशन मास्टर ने कर्मचारियों को भेज कर बोगी की सफाई करायी. यात्रियों ने बताया कि बोगी के अंदर जाते ही बहुत बदबू आ रही थी.
सीट के नीचे किसी ने शौच कर दिया था. इसकी सफाई नहीं हुई थी. गंदगी की वजह से चारों तरफ मक्खी भिनभिना रही थी. हम टिकट के पैसे देते हैं, लेकिन रेलवे विभाग को यात्रियों की सुविधा का कोई ध्यान नहीं है.
एस-11 से उतर रहे यात्री को कुचला, बाल-बाल बचा
परीक्षार्थियों ने सभी बोगियों को इस तरह से अपने कब्जे में ले किया था कि वहां से कोई आगे पीछे नहीं जा सकता था. इसी बीच एस-11 से उतर रहे एक यात्री को परीक्षार्थियों ने कुचल दिया. यात्री किसी तरह से जान बचा कर भीड़ से बाहर निकला. उसने बताया कि अंदर से निकलने के बाद भीड़ के कारण वह गिर गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >