सरैया : 20 घंटे तक जाम रखा रेवा रोड, पुलिस पर रोड़ेबाजी, लाठीचार्ज पर भागे प्रदर्शनकारी

सरैया : थाना क्षेत्र के एनएच 722 मुजफ्फरपुर- छपरा मार्ग स्थित रेवा में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में जख्मी की मौत को लेकर 20 घंटे से लगे जाम को हटाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव किया. घटना में दो सैप जवान, एक चौकीदार के साथ जिला महिला पुलिस बल की एक जवान भी जख्मी […]

सरैया : थाना क्षेत्र के एनएच 722 मुजफ्फरपुर- छपरा मार्ग स्थित रेवा में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में जख्मी की मौत को लेकर 20 घंटे से लगे जाम को हटाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव किया. घटना में दो सैप जवान, एक चौकीदार के साथ जिला महिला पुलिस बल की एक जवान भी जख्मी हो गयी.
पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए जाम को हटा दिया. सभी घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया. वहीं पुलिस ने सड़क जाम के मामले में दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया.
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम रेवा पक्का टोला निवासी लक्ष्मी राय के पुत्र रंजन कुमार (16) दरवाजे के सामने एनएच 722 पर बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए. जख्मी रंजन को परिजन सीएचसी ले गये. वहां से डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. मेडिकल ले जाने के क्रम में रंजन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
घटना से अाक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने रेवा में एनएच पर पुआल व अन्य सामान रखकर मंगलवार की शाम चार बजे जाम कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ केके द्विवेदी, बीडीओ डॉ बीएन सिंह, थाना प्रभारी एसएस गुप्ता, मुखिया लखिन्द्र साह, पूर्व मुखिया गणिनाथ सहनी, राजद नेता शंकर यादव लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग चार लाख मुआवजा और ब्रेकर बनाने की मांग पर अड़े रहे. मौके से मंगलवार की देर रात सभी अधिकारी वापस लौट गये.
बुधवार की अहले सुबह पहुंचा शव
शव के पोस्टमार्टम से आने पर बुधवार की अहले सुबह शव को सड़क पर रखकर नारेबाजी करने लगे. वरीय अधिकारियों के आदेश पर एसडीपीओ सरैया डॉ शंकर झा के नेतृत्व में सरैया पुलिस, पारू पुलिस, जैतपुर ओपी पुलिस, जिला महिला बटालियन, देवरिया पुलिस, करजा पुलिस व एसएसबी पारू के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे.
वहां पर ग्रामीणों से वार्ता चल रही थी तभी दूर से कुछ लोग पुलिस बल पर पत्थरबाजी करने लगे. जख्मी होने वालों में जवान प्रमोद कुमार तिवारी, जैतपुर ओपी के सैप जवान अवधेश कुमार, सरैया थाना के चौकीदार राजू पासवान व महिला पुलिस बल की जवान सारिका कुमारी शामिल हैं.
उसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने बल प्रयोग किया. भारी संख्या में पुलिस बल को देख कर प्रदर्शनकारी भाग निकले.
दो सैप जवान, एक चौकीदार व एक महिला सिपाही जख्मी, सीएचसी में कराया इलाज
फायर ब्रिगेड की गाड़ी को रोका
कैलापट्टी गांव में अगलगी की घटना को लेकर मंगलवार की रात जा रही फायर बिग्रेड की गाड़ी को प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया. इस कारण वहां दो घर भी राख हो गये.
25 नामजद व 150 अज्ञात पर प्राथमिकी
थाना प्रभारी शम्भू शरण गुप्ता ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर प्रदर्शनकारियों व पत्थरबाजों की पहचान की जा रही है. बताया कि घटना को लेकर मृतक के परिजनों व रिश्तेदारों सहित अन्य 25 नामजद व 150 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद जारी
बुधवार की अहले सुबह पहुंचा शव
शव के पोस्टमार्टम से आने पर बुधवार की अहले सुबह शव को सड़क पर रखकर नारेबाजी करने लगे. वरीय अधिकारियों के आदेश पर एसडीपीओ सरैया डॉ शंकर झा के नेतृत्व में सरैया पुलिस, पारू पुलिस, जैतपुर ओपी पुलिस, जिला महिला बटालियन, देवरिया पुलिस, करजा पुलिस व एसएसबी पारू के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे.
वहां पर ग्रामीणों से वार्ता चल रही थी तभी दूर से कुछ लोग पुलिस बल पर पत्थरबाजी करने लगे. जख्मी होने वालों में जवान प्रमोद कुमार तिवारी, जैतपुर ओपी के सैप जवान अवधेश कुमार, सरैया थाना के चौकीदार राजू पासवान व महिला पुलिस बल की जवान सारिका कुमारी शामिल हैं.
उसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने बल प्रयोग किया. भारी संख्या में पुलिस बल को देख कर प्रदर्शनकारी भाग निकले.
पारिवारिक लाभ योजना मद से परिजनों को 20 हजार का चेक दिया गया.20 घंटे से लगे जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ सात से आठ किलोमीटर लंबी गाड़ियों की लग गयी थी कतार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >